Samastipur

शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने इस्तीफे का किया खंडन, कुछ मीडिया पोर्टल पर खबर चल रही

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग के मीडिया ग्रुप पर अपने इस्तीफे का खंडन किया है। कुछ मीडिया पोर्टल पर उनके इस्तीफे की खबर चलने के बाद उनका खंडन आया है। उनकी ओर से कहा गया है कि इस्तीफा नहीं दिया है। फिलहाल इसका कोई कारण भी नहीं है।

मंगलवार को सुबह से एसीएस के इस्तीफे की खबर मीडिया की सुर्खियां बन गई। बताया गया कि 17 जुलाई को ही उन्होंने वीआरएस का आवेदन दे दिया। सरकार की ओर से इस पर मंजूरी का इंतजार था। सोमवार को यह सूचना पब्लिक डोमेन में जंगल की आग की तरह फैल गई। उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि वीआरएस और इस्तीफे की खबरों के बीच एसीएस मानसून सत्र के दौरान विधानसभा पहुंच गए।विधानसभा की ऑफिसर्स लॉबी में वे बैठे दिखे। ऑफिसर्स लॉबी में बैठकर वह सदन की कार्यवाही देख रहे हैं। शिक्षा विभाग के मीडिया ग्रुप पर उन्होंने अपने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया। कहा कि अभी इसका कोई कारण नहीं है।

एसीएस सिद्धार्थ की पहचान एक जिम्मेदार आईएएस पदाधिकारी के रूप में है। नीतीश कुमार के वे काफी करीबी अफसर हैं। उनपर कई विभागों की जिम्मेदारी है। सरकारी स्कूल और शीक्षा विभाग में सुधार के लिए उन्हें बिहार के लोग जानते हैं। डॉ सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे नवमंबर में रिटायर होेने वाले हैं। राजनैतिक हलके में चर्चा है कि वे विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। जदयू उन्हें मौका दे सकती है। हालांकि, खंडन करके फिलहाल ऐसी चर्चा पर विराम लगा दिया है।

डॉ एस सिद्धार्थ एक अच्छे पायलट भी हैं। वे अक्सर किसी स्कूल में पहुंच जाते हैं। वीडियो कॉल करके स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हैं। हालांकि एस सिद्धार्थ के कार्यकलाप से अधिकांश शिक्षक खुश हैं। एस सिद्धार्थ अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago