Samastipur

समस्तीपुर में 2 हजार 572 शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पर नहीं बनाई हाजिरी, DEO ने पूछा स्पष्टीकरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पर बने अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन मिलेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद भी नौ जुलाई को जिले के 2 हजार 572 प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने पोर्टल पर हाजिरी नहीं बनाई है। वही समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया है कि कुछ शिक्षकों की उपस्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि इन व आउट विद्यालय से बाहर का है। ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करते हुए डीईओ ने स्पष्टीकरण पूछा है। साथ ही सभी एचएम को नसीहत दी है कि अपनी उपस्थिति में ई शिक्षाकोष पर उपस्थिति की प्रकिया पूरी कराए।

यहां उल्लेखनीय है कि सरकारी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थित अब ई- शिक्षाकोष एप के माध्यम से दर्ज की जाती है, जिसमें शिक्षकों को सुबह विद्यालय आने का समय और जाने के समय की अपनी अपनी सेल्फी अपलोड कर उपस्थिति दर्ज करनी होती है। अगर कोई शिक्षक अपनी उपस्थित ऑनलाइन दर्ज नहीं करते है तो उन्हें अनुपस्थित माना जाता है। शिक्षा विभाग की लाख कड़ाई के बाद भी विद्यालय के शिक्षक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। विद्यालय से भागने का शिक्षक हमेशा नया-नया बहाना खोज रहे हैं।

दरअसल, विद्यालय के शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों हाजिरी बनाना है। ऐसे में शिक्षक सरकार के इस आदेश का भरपूर दुरुपयोग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने कुछ दिन पहले लेटर जारी किया था कि नेट से या किसी टेक्निकल प्रॉब्लम से अगर शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा पाते हैं तो शिक्षक ऑफलाइन भी हाजिरी लगा सकते हैं। जिससे उनकी सैलरी नहीं कटेगी। विभाग के इस लेटर का शिक्षक भरपूर फायदा उठा रहे हैं। सूत्रों की माने तो ऑफलाइन हाजिरी लगाकर शिक्षक विद्यालय छोड़कर गायब हो जा रहे हैं। बोल दिया जाता है कि मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। शिक्षक ऑनलाइन ई-शिक्षा कोष पर हाजिरी नहीं बना रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

11 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago