समस्तीपुर : जुलाई माह को ‘एंटी डेंगू माह’ के रूप में मनाए जाने की कड़ी में शनिवार को सदर अस्पताल में डेंगू जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसमें एएनएम छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों को डेंगू से बचाव और सतर्कता के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान मच्छरों के प्रजनन को रोकने, व्यक्तिगत सुरक्षा, सामुदायिक सहभागिता, तथा स्वच्छ पानी को ढककर रखने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों पर बल दिया गया।
अस्पताल के ओपीडी तथा बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई में भी डेंगू जागरूकता के अंतर्गत विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर पिरामल स्वास्थ्य टीम, समस्तीपुर ने सामुदायिक संवाद के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर डेंगू से संबंधित जानकारी देने वाली जानकारी पत्रक, सूचनात्मक पोस्टर तथा अन्य जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया, ताकि नागरिक इस बीमारी से बचाव के प्रति अधिक सतर्क हो सकें। यह अभियान जनसहयोग और स्वास्थ्य संस्थानों की संयुक्त पहल का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा, जो जिले में डेंगू नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगा।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…