Samastipur

समस्तीपुर के 20 SI का मधुबनी और 23 SI का दरभंगा जिले में ट्रांसफर, कई थानाध्यक्षों का भी नाम ट्रांसफर सूची में शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम द्वारा समस्तीपुर जिले से 20 एसआई का मधुबनी और 23 एसआई का दरभंगा जिले में ट्रांसफर किया गया है। वहीं दरभंगा से 32 एसआई का समस्तीपुर जिले में पदस्थापन किया गया है। इसके अलावे मधुबनी से 11 एसआई का समस्तीपुर जिले में पदस्थापन किया गया है। समस्तीपुर से ट्रांसफर होने वाली सूची में कई थानाध्यक्ष भी शामिल है।

इसमें सरायरंजन थानाध्यक्ष, वैनी थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष, एससी-एसटी थानाध्यक्ष, ताजपुर थानाध्यक्ष, शिवाजीनगर थानाध्यक्ष, हलई थानाध्यक्ष बंगरा थानाध्यक्ष, मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष, अंगारघाट थानाध्यक्ष सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण हुआ है। क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की आहूत बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में यह स्थानांतरण किया गया है।

यह स्थानांतरण जिनका संबंधित जिले में सेवा अवधि दिनांक 30 जून 2025 तक 5 वर्ष से अधिक और 8 वर्ष से कम हो चुकी है को देखते हुए की गई है। इस आदेश के तहत दरभंगा एवं मधुबनी जिलों में कार्यरत एसआई को समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया है, वहीं समस्तीपुर के एसआई को अन्य जिलों में भेजा गया है। सात एसआई को एक अगस्त 2025 से विरमित किया जाएगा, जबकि अन्य सभी स्थानांतरित एसआई को आदेश निर्गत होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देने की शर्त पर विरमित किया जाएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago