Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में कहीं भी पेय जल की व्यवस्था नहीं, वर्षों से आरओ प्लांट पड़ा हैं खराब

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज व उनके परिजन पहुंचते हैं। अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड में रोजाना मरीजों की अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है। इस गर्मी के मौसम में लोगों को सबसे बड़ी जरूरत पीने की पानी की होती है। बावजूद इसके सदर अस्पताल में पेय जल के लिए लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग अस्पताल के बाहर दुकान से बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में मरीज एवं उसके परिजन पेयजल के लिए इधर से उधर भटकते रहते हैं। जिसके कारण बोतल बंद पानी बेचने वालों की चांदी है। अमानक बोतलबंद पानी की धरल्ले से बिक्री हो रही है। जिससे अस्पताल पहुंचने वाले लोग अपनी प्यास बुझाते हैं या फिर नल से निकलता हुआ चालू पानी पीने को विवश होते हैं।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में दिन-रात अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत, ट्रांसफार्मर के आउटपुट केवल में ओवरलोड के कारण लगी आग

वर्षों से आरओ प्लांट पड़े हैं खराब :

अस्पताल में भर्ती और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भले ही चिकित्सकों द्वारा पेयजल को स्वच्छ कर पीने की सलाह दी जाती हो लेकिन इसके इतर अस्पताल में मरीजों को ही शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्षों पहले सुधा डेयरी के द्वारा दो-दो आरओ प्लांट लगाया गया। इसके तहत एक इमरजेंसी भवन से उत्तर व एक ओपीडी भवन के सामने आरओ प्लांट को चालू किया गया।

लेकिन विडंबना यह है कि कुछ ही दिनों के बाद आरओ प्लांट खराब हो गया। ना ही अस्पताल प्रबंधक और ना ही सुधा की तरफ से इसके मरम्मत की पहल की गई। जिसके कारण कई वर्षों से आरओ प्लांट खराब पड़ा है। हालांकि इमरजेंसी भवन के डाॅक्टर चेंबर में आरओ लगा है, जिससे सिर्फ अस्पताल कर्मी ही पानी ले पाते हैं। आम लोगों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदने की मजबूरी है। इधर ओपीडी में भी आरओ या पेयजल की व्यवस्था नहीं है। हालांकि सप्लाई का पानी का नल बाहर है। जिसका सीधा कनेक्शन टंकी से होता है। मजबूरी में मरीजों को टंकी का गर्म पानी पीना पड़ता है। यहां तक की कर्मियों के लिए भी ओपीडी में आरओ की व्यवस्था नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago