Samastipur

समस्तीपुर : बाइक की सर्विसिंग कराने निकले युवक की सड़क हादसे में मौ’त, मैजिक ने मारी जोरदार ठोकर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बाइक और मैजिक के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मैजिक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के जिरौना गांव निवासी महेंद्र चौपाल के बेटे राजकुमार चौपाल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतक के भाई जयराम चौपाल ने बताया कि भाई बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए हसनपुर आ रहा था। इसी दौरान हसनपुर से बेलसंडी की ओर एक मैजिक जा रही थी। गंगासागर पोखर के अगले पुल के पास हादसा हो गया। घटना में भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। जिसके बाद परिवार के लोग हसनपुर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

हसनपुर थाने के हसनपुर-बेलसंडी रोड के गंगासागर पोखर के पास की घटना है। मृतक के भाई ने बताया कि राजकुमार पार्ट वन का छात्र था। कॉलेज आने-जाने के लिए ही बाइक की खरीदारी की थी। जिसकी आज सर्विसिंग की टाइम थी। जिस कारण वह अकेले ही घर से हसनपुर आ रहा था। बाइक की खरीदारी उसने हसनपुर से की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

10 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

44 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

12 घंटे ago