Samastipur

समस्तीपुर : शादी के 9वें दिन नवविवाहिता की मौत, पिता ने पति पर लगाया ह’त्या का आरोप, पति बोला-एक्सीडेंट हुआ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सोमवार को एक नवविवाहिता की शादी के 9वें दिन ही संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर लड़की के परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो देखा बेटी का शव पड़ा है। जबकि, दामाद बगल में सिगरेट फूंक रहा है। मायके वालों का कहना है कि बार-बार फोन करने पर दामाद ने फोन उठाया और सास को बताया की रोड एक्सीडेंट में आपकी बेटी की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसे अपनी पत्नी की मौत का कोई गम नहीं था। लड़की के पिता का कहना है कि साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की गई है।

पिता ने बताया की एक दिन पहले दामाद ने बेटी के साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद वह घर से भाग गया था। बाद में उसे पकड़कर वापस लाया गया। परिजनों के अनुसार, हत्या को ससुरालवालों की ओर से एक्सीडेंट का नाम दिया जा रहा है। मृतका की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी संजात गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में की गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौराहे के पास का है।

खानपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के दीप नारायण सहनी ने बताया कि 22 जून को नंदिनी की शादी देसरी संजात गांव के निवासी रामदेव सहनी के बेटे विकास के साथ की थी। विकास टोटो चलाता है। शादी में दहेज के तौर पर उसे दो लाख कैश, एक बाइक और डेढ़ भर सोना दिया। 26 जून को चौठारी के बाद बेटी घर आई थी। साथ में दामाद भी आया था।

दामाद घर आए, तो पलंग के लिए बेटी को ताना दे रहे थे। 29 जून को दोनों में बहस होने लगी। दामाद ने बेटी को गाली दी और घर से भाग गया। नारायण सहनी ने आगे बताया की इसके बाद मैंने अपने समधी को फोन किया और फिर पीछा कर दामाद को वापस पकड़कर लाया। वो घर से 2 किमी आगे जा चुका था। घर आने के बाद वह नंदिनी की विदाई की जिद करने लगा। 30 जून को दिन में मैंने कहा- ठीक है, आपका परिवार है ले जाइए। इसके बाद वह कहने लगा कि शाम में ले जाएंगे।

मृतका के पिता ने आगे कहा, ‘सोमवार रात में बारिश हो रही थी। रात करीब 8 बजे बाइक से बेटी को लेकर चला गया। मेरी पत्नी ने दामाद को फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी देर बाद विकास ने फोन रिसीव किया। कहा- नंदिनी नहीं रही। परिवार के लोग काफी घबरा गए और भागकर डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी का शव सड़क पर पड़ा हुआ था।

विकास सड़क किनारे ही बैठकर सिगरेट पी रहा था। हमलोगों ने पूछा- तो कहा बाइक से नंदिनी का एक्सीडेंट हो गया है। उसे नंदिनी की मौत का कोई गम नहीं था। मृतका नंदिनी की बुआ किरण देवी ने बताया की शादी का एक सप्ताह भी नहीं गुजरा था कि पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। नया दामाद था, बावजूद इसके वह घर में ही दारू पीने लगा। मुझे शक है कि नंदिनी को बाइक से धक्का देकर जानबूझ उसने ही मारा है और इसे दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। पति विकास को हिरासत में रखा है। इस घटना के बारे में अभी पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

13 मिनट ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

46 मिनट ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

4 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

5 घंटे ago