Samastipur

समस्तीपुर: डेढ़ वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, इलाज के बजाए ओझा के पास गए, इकलौते संतान की मौ’त के बाद परिवार में कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में सांप काटने से एक डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बताया गया है कि सांप का दांत बच्चे की उंगली में फंस गया था। सांप को पीट-पीटकर मारने के बाद उसकी उंगली से दांत निकाला गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए ले जाने के बजाए ओझा के चक्कर में फंस गए। करीब दो घंटे तक ओझा से झाड़फूंक के बाद जब बच्चे की हालत नहीं सुधरी, तो उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामला भागीरथपुर वार्ड संख्या-7 मोहल्ला का है।

मृत बच्चे की पहचान अजय कुमार के पुत्र अभिराज के रूप में की गई है। अस्पताल में बच्चों को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर बच्चे के शव को परिजन को सौंप दिया गया। मृत बच्चे के पिता अजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके हाथ की उंगली में काट लिया। सांप का दांत इस कदर बच्चे की उंगली में फंस गया कि सांप को लोगों ने पहले पीट-पीटकर मारा तब जाकर बच्चे की उंगली से उसका दांत निकाला।

सांप को मारने के बाद गांव के लोग बच्चे के पिता के साथ गांव के ही एक ओझा के पास लेकर चले गए। ओझा के पास करीब दो घंटे तक बच्चे को रखा। ओझा झाड़फूंक करता रहा, लेकिन जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे ओझा ने खुद डॉक्टरों के पास ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन बच्चे को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन बच्चे को लेकर दोबारा दूसरे ओझा के पास पहुंचे। जब दूसरे ओझा ने भी बच्चे को मृत बता दिया तो परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया है। गांव के लोगों ने बताया कि अजय का वह इकलौता संतान था। करीब दो साल पहले अभिराज के एक भाई की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उधर, सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि झाड़फूंक के चक्कर में बच्चे की जान चली गई। बाद में पुलिस को सूचना मिली तो शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम कराया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago