Samastipur

समस्तीपुर: अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगी गैर आवासीय कोचिंग की सुविधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को ले अल्पसंख्यक छात्रावासों में निःशुल्क गैर आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसके लिये ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे। इसके लिये अल्पसंख्यक समुदाय यानि बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय12

जुलाई 2025 तक ऑफलाईन आवेदन भी भर सकते हैं। कोचिंग की व्यवस्था छात्रों के लिए अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मोडेल इंटर विद्यालय परिसर, बहादुरपुर, समस्तीपुर में संचालित होगा। इच्छुक आवेदकों में जो पूर्व में संघ लोक सेवा आयोग,बिहार लोक सेवा आयोग, राज्यों की लोक सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग आदि के साक्षात्कार एवं प्रारंभिक अथवा मुख्य परीक्षाओं में से किसी में भी सफल हुए हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं स्तर बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं स्तर के ही अनुरुप होगा।

कब क्या होगा :

ऑफलाइन आवेदन भरने की तिथि- 12 जुलाई 2025

प्रवेश परीक्षा की तिथि – 14 जुलाई 2025

प्रवेश परीक्षाफल की घोषणा – 18 जुलाई 2025

अपराह्न 04:00 बजे

नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि – 20 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को जारी किया नोटिस

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…

2 घंटे ago

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

3 घंटे ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

9 घंटे ago