समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भर देने और विरोध करने पर मां बेटी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन किया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि रविवार को बच्ची अपने बथान से घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपित युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी नाबालिग पुत्री की मांग में सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट करने लगे।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद दोनों बच गए। इस मामले में चार नामजद समेत कुल 7- 8 लोगों को आरोपित किया गया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा बुझा कर मामला तत्काल शांत कराया। घटना की लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। इधर इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर केस दर्ज कराई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…