समस्तीपुर : साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने फ्राॅड की राशि रिकवर कर सोमवार को लौटा दी। पीड़ित की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के स्व. जयनारायण सदा के पुत्र प्रदीप नारायण सदा के रूप में की गई है।
पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों उसके साथ 50 हजार रुपये का साइबर फ्राॅड हुआ था। इसके बाद उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही साइबर थाना द्वारा विधि-सम्मत तरीके से जांच की गई और साइबर फ्राॅड के अकाउंट से राशि रिकवर कर न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को सोमवार को लौटा दी गयी।
इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए और मामले की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय पर कार्रवाई संभव हो सके।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…