समस्तीपुर : न्यायिक अभिरक्षा (कोर्ट हाजत) से फरार चार अपराधियों और नगर थाना परिसर से फरार एक कुख्यात अपराधी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट इश्तेहार किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते मई महीने में समस्तीपुर कोर्ट हाजत से सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर, अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार नामक चार कुख्यात अपराधी फरार हो गए थे।
वहीं वैशाली जिले का कुख्यात अपराधी चंदू पासवान भी बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड का मामले में गिरफ्तारी के बाद नगर थाना परिसर स्थित पदाधिकारी आवास से फरार हो गया था। इन सभी के खिलाफ वारंट इश्तेहार जारी किया गया है। नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि इन सभी मामलों में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है और अब पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…