Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने बैंक में नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार 

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

समस्तीपुर : राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के रिटायर्ड कर्मी के बेटों से बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख से अधिक रुपए की ठगी मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मोतिहारी परसौनी कृषि विज्ञान केंद्र की सहायक सोफिया खान के रूप में की गई है। सोफिया खान पर पिछले साल मई महीने में चकमहेसी थाने में बलहा गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की गयी है।

अखिलेश कुमार जो बलहा पूसा चकमहेसी के रहने वाले हैं और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। उनके बेटे दीपक कुमार, बेटी अंजलि और उनके बेटे का साला अंकित ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूसा विश्वविद्यालय में उनका आना-जाना था। इसी दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत सोफिया खान से उसकी जान पहचान हुई। सोफिया खान ने उसे नौकरी दिलाने का लालच दिया और कहा कि ग्रामीण बैंक में नौकरी दिलाने की बात हुई।

सोफिया ने बताया कि प्रति व्यक्ति 15 से 20 लाख रुपए खर्च होगा। नौकरी पक्की हो जाएगी। इसके बाद तत्काल सोफिया खान को 2 लाख नगद दिया। फिर धीरे-धीरे बैंक के माध्यम से 51 लाख रुपए का भी उसे भुगतान किया। राशि लेने के बाद 30 अगस्त 2022 को मेल के माध्यम से होटल मिलन कलम बाग चौक मुजफ्फरपुर 10 अक्टूबर 2022 को 1:00 बजे दिन में परीक्षा के लिए बुलाया गया। उसके तीनों बच्चे समेत आसपास के कई बच्चे ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए वहां पहुंचे।

परीक्षा देने के बाद उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मुजफ्फरपुर स्केल दो ऑफिस में सहायक के पद पर नियुक्ति का पत्र भेजा गया। इस आधार पर वादी के बेटे दीपक को 11 दिसंबर 2023 और बेटी को नियुक्ति के लिए 1 जनवरी 2024 को, उसके बेटे का साला 6 जनवरी 2024 को गंतव्य पर पहुंचा, तो जानकारी मिली कि उक्त नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद लगातार पैसे मांगने पर सोफिया खान की ओर से 10 लाख रुपए वापस भी किया गया। लेकिन अब तक अन्य राशि नहीं दी गई। इस मामले में 8 मई 2025 को चकमहेसी थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago