Samastipur

पिता की ह’त्या का बदला लेने के लिये प्रिंस ने की थी महाकाल की ह’त्या, जितवारपुर चांदनी चौक पर हुए ह’त्याकांड मामले का खुलासा 

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर चांदनी चौक पर बीते 24 जुलाई की शाम सुमित कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ महाकाल हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितवारपुर चौथ के स्व. हरिश्चंद्र राय के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव के रूप में की गई है।

गुरूवार को सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि महाकाल हत्याकांड के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने यह कार्रवाई कारवाई करते हुए प्रिंस को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ-1 ने बताया कि सुमित कुमार उर्फ महाकाल प्रिंस कुमार के पिता हरिश्चंद्र राय के हत्याकांड मामले का आरोपी था और जेल में बंद था।

करीब तीन महीने पहले ही वह जेल से बेल पर बाहर आया था और वादी प्रिंस पर लगातार दबाव देकर उसके पिता के हत्याकांड मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था, नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था। इस बीच प्रिंस ने अपने पिता के हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से 24 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे सुमित कुमार को चांदनी चौक पर सब्जी खरीदने के दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कारवाई करते हुए आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल व एक जिंदा गोली बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1–B)(ए)/26 और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुनि अजीत प्रसाद सिंह, पुअनि चंद्रभुषण कुमार, पुअनि राहुल कुमार, पुअनि खुशबु कुमारी, परि पुअनि दीपक कुमार, पीटीसी अरविंद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हरिश्चंद्र राय की हत्या मामले में आरोपी था मृतक :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 में बीते वर्ष मार्च महीने मे जितवारपुर चौथ के बोतल टोला में अपराधियों ने गोली मारकर हरिश्चंद्र राय उर्फ बतहा (55 वर्ष) की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन महीने पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद वह हरिश्चंद्र राय के पुत्र प्रिंस कुमार पर पिता के हत्याकांड मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच पिता के हत्या का बदला लेने की नियत प्रिंस ने सुमित कुमार उर्फ महाकाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago