Samastipur

समस्तीपुर पहुंच कल मुख्यमंत्री करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरायरंजन आगमन को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री का सरायरंजन आगमन 15 जुलाई को है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को भी डीएम सहित विभागीय अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव देवेंद्र प्रोज्ज्वल, सदर एसडीओ दिलीप कुमार एवं पटोरी एसडीओ विकास कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

बताते चलें कि सरायरंजन से गुजरने वाली जमुआरी एवं बलान नदी की उड़ाही, गाद सफाई कर दोनों नदियों के जीर्णोद्धार कार्यक्रम, मणिका एसएच 88 से श्रीराम-जानकी चिकित्सा महाविद्यालय नरघोघी सड़क चौड़ी करण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को उद्घाटन किया जाना है। वहीं मणिका एसएच 88 के निकट रंग रोगन कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावे ताजपुर से चकलालशाही तक फोरलेन का उद्घाटन होना है। रविवार को जल संसाधन विभाग अपर सचिव देवेन्द्र प्रोज्ज्वल, एसडीओ दिलीप कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago