समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानाें पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्रीसेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में अगले दाे दिनों तक औसतन 8 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150