Samastipur

समस्तीपुर में नागपंचमी पर सांपों का जुलूस निकालने वालों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, मामला दर्ज

समस्तीपुर : नागपंचमी के अवसर पर रोसड़ा अनुमंडल के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट में परंपरागत तरीके से सांपों के जुलूस निकालने वाले लोगों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गयी है। जुलूस के आयोजक और उसमें शामिल लोगों पर वन्य जीव संरक्षण कानून के प्रशासन ने मामला दर्ज किया गया है। इसमें पांच व्यक्तियों को नामजद करने के साथ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि रोसड़ा अनुमंडल के विभूतिपुर समेत अन्य प्रखंडों में पिछले तीन सौ साल से नागपंचमी पर सांपों के जुलूस निकालने की परंपरा चली आ रही है।

सांपों के जुलूूस पर ऐहतियाती रोक सावन के कृष्णपक्ष और शुक्ल पक्ष में श्रद्धालु सांपों का जुलूस निकालते हैं। कृष्ण पक्ष में सांपों का जुलूस निकालने वालों पर मामला दर्ज करने के बाद जिला प्रशासन ने शुक्ल पक्ष में नाग पंचमी के अवसर पर भी सांपों के जुलूस निकाले जाने की संभावना को देखते हुए उनके रोकथाम हेतु ऐहतियाती कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूतिपूर, अंचलाधिकारी विभूतिपुर एवं थाना प्रभारी विभूतिपुर को बिना किसी अनुमति के इस प्रकार की कोई यात्रा या जुलूस निकालने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर वन्य संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी /सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी /सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी अंचलाधिकारी को स्पष्ट रूप से निदेशित किया है कि इस प्रकार के कार्यक्रम/घटनाओं में जो भी व्यक्ति शामिल होते हैं अथवा जो आयोजक होते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई अनिवार्य रूप से करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

56 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago