समस्तीपुर में उर्दू सेमिनार, मुशायरा व कार्यशाला का आयोजन, DM ने कहा- “उर्दू की उन्नति के लिये जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी सभागार में बुधवार को जिला उर्दू भाषा कोषांग, समाहरणालय के द्वारा उर्दू सेमिनार, मुशायरा व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा पांडे, अपर समाहर्ता बृजेश कुमार, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, उपनिदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण रजनीश कुमार राय, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू कोषांग मो. खालिद अनवर जिलानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा व संचालन उर्दू अनुवादक आलम सिद्दीकी ने किया। उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रजनीश कुमार राय ने आगत अतिथियों को शाल व पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुये डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन उर्दू की उन्नति के लिये लगातार प्रयासरत है।

इस भाषा की मिठास हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. बिस्मिल आरिफी की अध्यक्षता व मुकीम दानिश के संचालन में मुशायरा आयोजित किया गया। जिला उर्दू भाषा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो. खालिद अनवर जिलानी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।






