Samastipur

शहर के कृष्णापुरी मुहल्ले दिनदहाड़े बंद घर से लाखों के जेवर और नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी पश्चिमी मुहल्ले में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण, चांदी के सिक्के, नकदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित मूल रूप से चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर के रहने वाले शंभू कुमार राय है, जिन्होंने मुफ्फसिल थाने में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि, वह किसी कार्यवश मुजफ्फरपुर गए हुए थे। जब वे शाम को लौटे, तो देखा कि घर का मुख्य गेट टूटा हुआ है। घर के अंदर घुसने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है।

चोरों ने अलमारी, पलंग के दराज और ट्रंक को खंगालते हुए तीन जोड़ी सोने की बालियां, तीन अंगूठियां, एक नथिया, एक टीका, तीन जोड़ी पायल-बिछिया, चांदी के छह सिक्के, एक सोने की चेन और 25 हजार रुपये नकद की चोरी की है। इसके अलावा कुछ कपड़े और घरेलू सामान भी चोर ले गए हैं। इधर मुफस्सिल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

8 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

9 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

14 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

16 घंटे ago