समस्तीपुर : क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के रिश्ते में नाना लगनवाले डॉ. अभय कुमार सिंह को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इसको लेकर कुलाधिपति ने नोटिफिकेशन जारी किया है। डॉ. अभय कुमार सिंह समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव के रहने वाले हैं। डॉ. सिंह, पूर्व मुखिया स्व. गया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं।
राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय अधिनियम 1995 की धारा 15 के तहत इस पद पर नियुक्त किया गया है। फिलहाल, डॉ. सिंह मुजफ्फरपुर के एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में प्रोफेसर इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। उनका कार्यकाल कुलपति के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा, जिसकी अधिकतम अवधि 3 साल या 65 वर्ष की उम्र (जो पहले हो) तय की गई है। बताया गया है कि रजिस्ट्रार के पद के लिए कुलाधिपति के पास तीन नाम थे। जिसमें अंत में डॉॉ. सिंह का चयन किया गया। बता दें कि वैभव की मां आरती सिंह की मां भी मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव की हैं। फिलहाल, वह गांव में ही हैं।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…