समस्तीपुर : दो दिन पहले टाइल्स लदे ट्रक की ठोकर से 11 वर्षीय बच्चा घायल हो गया था। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गिया चक गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र आलोक कुमार के रूप में की गई है। पड़ोसी सुरेश राय ने कहा कि संजय पासवान का पुत्र आलोक तीसरे वर्ग का छात्र था। वह 2 दिन पहले गांव में ही घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक ने किशोर को रौंद दिया।
घटना में आलोक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर होने पर जुटे परिवार के लोगों ने उसे तत्काल ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हालांकि परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह निजी अस्पताल से पटना जाने को कहा गया।
इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर पटना जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना एनएच-28 बंगरा थाना क्षेत्र मुर्गिया चक के पास की है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बंगरा पुलिस ने कहा कि वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मौत की सूचना पर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…