Samastipur

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल बैठक का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी परिवार कल्याण पखवारा के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे इस पखवारा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि यह अभियान जिले में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो सके।

उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिये। सिविल सर्जन ने पखवारा की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह पखवारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले की समस्त सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में परिवार नियोजन ऑपरेशनों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ गैर-सरकारी संगठन भी विशेष शिविर लगाकर परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।

इंटर डिपार्टमेंटल की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये विभागों को कई निर्देश

उन्होंने कहा कि योग्य लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समय पर परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। बैठक में पिछले वर्ष आयोजित पखवारा की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और श्रेष्ठ कार्यों के उदाहरण साझा किये गये। जिला पदाधिकारी ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की तथा अन्य सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे भी इस वर्ष बेहतर प्रयास करेंगे। सभी विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा समुदाय में भ्रांतियों को दूर करने के निर्देश दिया गया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी ब्लॉकों में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि वे परिवार कल्याण पखवारा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित न रहकर सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से ही सफल होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago