Samastipur

धरमपुर पासवान चौक के पास सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर पासवान चौक के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपुर सिलौत गांव निवासी होरिल कुमार सहनी (24 वर्ष) के रूप में की गई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। उसपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसके मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार की शाम होरिल सहनी काम समाप्त कर घर लौट रहे था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात पटना में उनकी मौत हो गई।इधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago