Samastipur

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मोदी सरकार में केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। समस्तीपुर साइबर पुलिस ने बेगूसराय के तेघरा से उसे दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-7 निवासी मो. सलीम के पुत्र मो. मेराज (21 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने के लिए उपयोग में लाये गये फोन को भी जब्त किया है।

चिराग पासवान को धमकी देने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, वहीं समस्तीपुर साइबर थाने में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने कारवाई के लिये आवेदन दिया था। चुकीं पटना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी इसलिये समस्तीपुर में सनहा दर्ज करते हुए युवक की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की गयी।

इसके बाद तकनीकी आसूचना के आधार पर आरोपी युवक को बेगूसराय के तेघरा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि 11 जुलाई को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर पटना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

57 मिनट ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

7 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

9 घंटे ago