Samastipur

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम तय: समस्तीपुर में 16 जुलाई से 3 अगस्त तक 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बिहार पुलिस के सिपाही पद के लिए केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा 6 चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक जिले के अलग-अलग 21 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 16 जुलाई को होगी, जबकि अन्य चरणों की परीक्षा 20, 23, 27, 30 जुलाई और अंतिम चरण 3 अगस्त को आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगी।

पर्षद द्वारा DM और DEO को सूचना देकर परीक्षा की तिथि, समय और संचालन से संबंधित दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। केंद्रों पर सुरक्षा बल, निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट, CCTV, जैमर और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित गाइडलाइन भेज दी गई है।

यहां बनाया गया परीक्षा केंद्र :

बीआरबी कॉलेज, लाॅ काॅलेज, जीकेपी काॅलेज कर्पूरीग्राम, बाबा विश्वनाथ केदारनाथ विमला काॅलेज, तिरहुत एकेडमी, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, मध्य विद्यालय कचहरी रोड, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, आरएसबी इंटर विद्यालय, बालिक उच्च विद्यालय घोषलेन, गोल्फ फील्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर, जगदेव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर, माॅडल हाई स्कूल, उच्च विद्यालय कल्याणपुर, पीआर इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शंभुपट्टी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धुरलख, अल्फा मध्य विद्यालय बी. एलौथ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ, प्लस टू उच्च विद्यालय वीरसिंहपुर कल्याणपुर को केंद्र बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago