Bihar

जमीन दाखिल-खारिज के लिए मांगी थी 20 हजार घूस, सहरसा में CO और डाटा ऑपरेटर को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सहरसा जिले के पतरघट अंचल कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई। निगरानी टीम ने अंचलाधिकारी राकेश कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

कैलाश यादव की शिकायत पर हुई कार्रवाई

निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि, यह कार्रवाई गोलमा निवासी कैलाश यादव की शिकायत पर की गई। उन्होंने अपनी बहन द्रोपदी देवी के नाम पर 61.98 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। इसके बाद प्रक्रिया की जानकारी लेने वे पतरघट सीओ राकेश कुमार से मिले, जहां 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। साथ ही रकम कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को देने को कहा गया।

शिकायत की पुष्टि के बाद छापेमारी

कैलाश यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से की। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद टीम ने प्लानिंग के तहत ट्रैप ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार शाम जैसे ही आरोपी रिश्वत की राशि ले रहे थे, निगरानी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

सीओ और ऑपरेटर को पटना ले गई टीम

गिरफ्तार सीओ राकेश कुमार, निवासी मुंगेर और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार, निवासी मधेपुरा को निगरानी की टीम पटना ले गई। दोनों को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। निगरानी टीम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago