Samastipur

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में शामिल बदमाशों की संपत्ति होगी जब्त, वांछित मामलों में लिया जाएगा रिमांड पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से विगत 7 मई को हुए 10 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये लूटकांड मामले में पुलिस वांछित चल रहे कुख्यात अखिलेश राय उर्फ गोलाई उर्फ गोलू को नगर पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से नगर क्षेत्र के ही डीआरएम चौक के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 382.50 ग्राम लूट के सोने का आभूषण बरामद किया है। पुलिस ने उसके बतायेनुसार घर व अन्य जगहों से बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटे गये सोना के साथ 20 हजार रूपये, दो मोबाईल जिसमें लूट का एक मोबाईल भी शामिल है बरामद किया है।

इसके अलावे बैंक ऑफ महाराष्ट्र का प्लास्टिक बैग, लूटकांड में प्रयुक्त एक बैग भी बरामद किया गया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए अखिलेश राय की पत्नी सविता देवी को भी सोना छिपाने के आरोप में उसके घर पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन से गिरफ्तार किया है। अखिलेश राय कुख्यात अपराधी है, पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वैशाली व समस्तीपुर समेत अन्य जिलों के थानों में उसके उपर 38 मामले दर्ज हैं।

मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ सोना की बरामदगी जमीन खोदकर भी की गयी है। एसपी ने बताया कि अपराधी अखिलेश राय उर्फ गोलाई उर्फ गोलू एक पेशेवर और सक्रिय अपराधी है। यह पूर्व में भी कई कांड में आरोपित रहा है। इसके द्वारा बताया गया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त दीपक मुंशी के कहने पर वह सभी दीपक मुंशी एवं अन्य साथी के साथ मिलकर रमेश झा के आदर्श नगर स्थित आवास पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र काशीपुर में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनायी थी।

घटना के पूर्व बैंक का रेकी अपने अन्य साथी के साथ किया तथा लोन लेने के नाम पर बैंक गया। बाद में अन्य साथियों के साथ पुनः बैंक गया और 10 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक लूटकांड के दौरान सबसे पहले अखिलेश ही बैंक में प्रवेश किया था। इस लूटकांड मामले में अन्य बदमाशों व सोने की बरामदगी को लेकर छापेमारी अभी भी जारी है।

बता दें कि इस लूटकांड में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब कुख्यात अखिलेश राय और उसकी पत्नी सविता देवी की गिरफ्तारी के बाद कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी है चुकी है। वहीं करीब तीन किलो सोना बरामद हो चुका है। पहले से बरामद सोना में 2 किलो 780.842 ग्राम सोना बरामद हो चुका था। अखिलेश के पास से बरामद 1 किलो 382.50 ग्राम सोना बरामद के बाद करीब तीन किलो सोना बरामद हो चुका है। जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गयी है।

अब तक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी :

अब तक गिरफ्तार बदमाशों में 2 लाख का इनामी कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर कुमार उर्फ देशमुख भाई, रवीश कुमार, रणधीर कुमार उर्फ बबलू, सोनार बिट्टू कुमार, दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी, बैंक का ग्राहक व लूटकांड का साजिशकर्ता रमेश कुमार झा, अखिलेश राय की सास फुलपरी देवी, अखिलेश राय की साली अनुराधा कुमारी, अभिषेक गुप्ता, सोनार दीपक कुमार, अखिलेश राय उर्फ गोलाई उर्फ गोलू व उसकी पत्नी सविता देवी शामिल है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में शामिल बदमाशों की संपत्ति होगी जब्त :

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में शामिल सभी बदमाशों की संपत्ति का आकलन किया जाएगा व अपराध से अर्जित संपत्ति को बीएनएस 107 के जब्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। इसके अलावे किन कांडों में सभी बदमाश जमानत पर है इसका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावे किन मामले में वांछित उसमें रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं जिस मामले में बेल पर चल रहे है उसमें बेल भी रद्द कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

7 घंटे ago