Samastipur

समस्तीपुर : अस्पताल में भर्ती बहन के पास जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

समस्तीपुर : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार स्टूडेंट को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। विरोध में ग्रामीण और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान अंगार घाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला वार्ड नंबर-15 के सचिन कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है। वह बीए पार्ट-2 का छात्र था। घटना रोसड़ा मुख्य मार्ग के डढ़िया असाधर शिव मंदिर के पास की है।

मृतक के दादा कृष्ण देव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात परिजन सचिन की बहन को डिलीवरी के लिए समस्तीपुर लेकर गए थे। डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन घर पर ही छूट गया था। जिसे लेकर सचिन जा रहा था। मंदिर के पास ईंट लोडेड ट्रैक्टर से साइड लेने के दौरान सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago