समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना की चकथात पूरब पंचायत के खैरा चौक पर शनिवार की सुबह नाला निर्माण कार्य करा रहे पंचायत समिति सदस्य पति को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। एक बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बाद में सभी मौके से भाग निकले। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है।
स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान चकथात पूरब पंचायत के बटहा गांव निवासी और पंचायत समिति पति सुरेश महतो के रूप में हुई। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि गोली उनके हाथ में फंसी हुई है। सदर अस्पताल में फिलहाल, उनका इलाज जारी है। चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…