Railway

समस्तीपुर मंडल : 15 जुलाई से बगैर वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सामान्य उपयोगकर्ताओं को तत्काल योजना का लाभ सुचारू रूप से एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में महत्त्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं। बगैर ओटीपी वेरिफिकेशन के तत्काल टिकट नहीं मिलेगा। इस बाबत सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि 15 जुलाई से पीआरएस काउंटरों अथवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकट बुकिंग केवल उस स्थिति में ही की जा सकेगी जब उपयोगकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गये सिस्टम जनित ओटीपी के माध्यम से उसकी पहचान प्रमाणित हो जाये।

रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटों को तत्काल टिकट बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक बुकिंग करने की अनुमति नहीं होगी। सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे। नॉन-एसी श्रेणियों के लिए सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एजेंटों को बुकिंग से प्रतिबंधित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

11 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

21 घंटे ago