Samastipur

शहर के गणेश चौक के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूटे गये सामान के साथ एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास बीते 3 जुलाई को हुए लूट मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए एक बदमाश को लूट के सामान व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती विदौलिया वार्ड संख्या-9 के हरिश्चंद्र राम के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है।

आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसके गिरोह का सरगना सुभाष कुमार है, जो पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने सुभाष के घर से लूटा गया ट्रॉली बैग भी बरामद कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

बरामद सामान में उजला रंग का एक थान, लाल- काला रंग का धारीदार कपड़ा 30 फीट, छींटदार लुंगी 19 पीस, छींटदार साड़ी 3 पीस, काला रंग का टीशर्ट 1 पीस, भूरा रंग का फूल पैंट 1 पीस, उजला रंग का फूल शर्ट 2 पीस, अंडर बीयर 1 पीस, उजला रंग का गंजी 1 पीस, भूरा रंग का ट्राॅली बैग 1 पीस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

56 मिनट ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

6 घंटे ago