Samastipur

समस्तीपुर में अपराधियों का दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी दो बाइक को किया आग के हवाले, 5 लाख की मांगी रंगदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड संख्या-31 की है। जहां देर रात बाइक सवार दो की संख्या में पहुंचे दबंगों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगा दी और पांच लाख रुपए रंगदारी मांगते हुए फरार हो गया। दबंगों के द्वारा कुछ महीने पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से पांच लाख रुपया मांग की गई थी।

पीड़ित जय शंकर झा का बताना है कि दो लड़के लगभग रात 11 बजे घर पर पहुंच दरवाजे पर खड़ी दो बाइक में आग लगा कर मौके से फरार हो गया। आग की लपट देख जब तक घर के सदस्य शोर मचाकर बाहर निकले तब तक दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित जयशंकर झा का बताना है कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक BR33N 4822 और BR33AL 3725 जलकर खाक हो गई।

भागने वाले में दो बदमाशों में से एक की पहचान असीनपुर के शक्ति प्रभाकर के रूप में हुई है। बदमाशों के द्वारा पूर्व में भी पांच लाख रुपया रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित का बताना है कि उसकी बेटी बेंगलुरु में आईसीआईसी बैंक में कार्य करती है। जिसे आरोपी शक्ति प्रभाकर के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो भेज कर परेशान किया जाता था। विरोध करने पर आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया फोटो वायरल करने की घमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी।

इस मामले को लेकर एक महीना पूर्व मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस में शिकायत करने को लेकर बदमाशों ने बीती रात घर पर पहुंच दरबाजे पर खड़ी बाइक में आग लगाकर रंगदारी की मांग कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित के द्वारा मामले की जानकारी डायल-112 को दी गई। जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर थाने को जानकारी दी।

फिलहाल पीड़ित की तरफ से घटना को लेकर थाने में अब तक लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित परिवार के द्वारा अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago