समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व सचिवों की बैठक हुई। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति से संबंधित विचार विमर्श किया गया।
बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि वैसे मतदाता जिनका गणना प्रपत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है उनकी सूची उपलब्ध करायी जा रही है। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से भी उन मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र बीएलओ को देने में सहायता करें।
मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा भाजपा से मुकेश कुमार, राजद के प्रो. भिखारी लाल प्रसाद सिंह, रालोमो के अनंत कुशवाहा, सीपीएम के रामाश्रय महतो, आरएलजेपी विनय कुमार चौधरी, माले के ललन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…