Samastipur

DM ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर की बैठक, दावा आपत्ति प्राप्त कर किया उसका निष्पादन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, सांसद व विधायक से विचार विमर्श किया गया। इसमें दावा आपत्ति प्राप्त कर उसका निष्पादन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुये डीएम ने कहा कि आयोग के निदेश के आलोक में जिले के दस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व से अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 3087 थी। युक्तिकरण के दौरान 516 मतदान केंद्र बढ़ाये गये हैं। युक्तिकरण के बाद अब जिले में मतदान केंद्र की संख्या 3603 हो गयी है।

डीएम ने कहा कि आयोग के निदेश पर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को सांसद, विधानसभा सदस्यों व राजनीतिक दलों से विचार विमर्श कर प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करते हुये इसे अंतिम रूप दिया गया है। बैठक में सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago