Samastipur

करंट की चपेट में आकर असामयिक मौत के शिकर सहदेव मल्लिक के परिजनों को समाजसेवी राजू सहनी ने उपलब्ध करायी राहत सामग्री 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 में स्व. सहदेव मल्लिक के परिजन से मुलाकात करने चर्चित युवा समाजसेवी राजू साहनी पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक सहदेव मल्लिक की पत्नी व उनके पीड़ित परिवार से मुलाकात किया तथा, उनका हालचाल जाना। साथ ही इस दौरान पीड़ित परिवार को अपने निजि कोष से करीब 20-25 हजार रू की राहत सामग्री भी उपलब्ध कराया।

इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, उनके पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी सहदेव मल्लिक का असामयिक मौत उस वक्त हो गया था, जब स्नान करने के बाद भींगा हुआ कपड़ा घर के बाहर बिजली के पोल के पास धूप में रखने जा रहे थे। जहां बिजली के खंभे में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी।

मृतक सहदेव मल्लिक अकेला घर का ऐसा सदस्य था, जिसके मेहनत मजदुरी के बल पर उनका पुरा परिवार चलता था। घटना के बाद उन्होंने इसकी सुचना समाजसेवी राजू साहनी को दिया। सुचना मिलने के बाद वह मृतक के परिवार वालों से मुलाकात कर, उन्हें करीब 20-25 हजार रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध करायी है। इ

इस दौरान मौके पर राजू साहनी ने बताया कि, देर रात को उन्हें सुचना मिली कि, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ गांव में, सहदेव मल्लिक नामक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी है। सुचना इलने के बाद, वह तत्काल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें नीजी कोष से हरसंभव मदद की गयी है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, मैं भी एक गरीब घर का ही बेटा हूं। इसलिए जब भी इस तरह की कोई घटना कहीं होती है, वह तुरंत उनलोगों की सहायता करने पहुंच जाते हैं। मौके पांड़ पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह, वरुण राय, बहादुर साहनी, सियाराम राय, भीम साहनी, जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, मदन साहनी, सुजित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago