केंद्र सरकार ने रक्सौल-हल्दिया छह लेन एक्सप्रेस-वे का मार्ग (एलाइनमेंट) मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी ने यह फैसला लिया। बिहार के 11 जिलों से गुजरने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 585.350 किमी होगी। एलाइनमेंट की मंजूरी प्राप्त होने के साथ सड़क के बनने का रास्ता साफ हो गया है।
भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से शुरू होकर मोतिहारी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, देवघर, दुमका, आसनसोल-दुर्गापुर, हल्दिया तक बनने वाली यह सड़क दो देशों भारत और नेपाल के साथ ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उपयोगी साबित होगी। परियोजना के लिए 60 मीटर चौड़ाई में कुल 4886 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। इधर, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुधवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में कहा कि इस सड़क के लिए भू-अर्जन शीघ्र शुरू हो जाएगा।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…