Samastipur

विशाल सिंह बन गए बिस्कोमान के अध्यक्ष, फेल हो गए सुनील सिंह के सारे खेल, चुनाव नतीजे जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के चेयरमैन विशाल सिंह बिहार स्टेट को-आपरेटिव मार्केटिंग यूनियन (बिस्कोमान) के अध्यक्ष बन गए हैं। बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते और दिग्गज सहकारिता नेता अजित सिंह के बेटे विशाल सिंह ने 21 साल से बिस्कोमान पर काबिज राजद नेता सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह को हराकर चुनाव जीता है। झारखंड हाईकोर्ट से चुनाव नतीजों पर रोक हटने के बाद पटना के डीएम ने रिजल्ट जारी कर दिया है। विशाल के साथ महेश राय उपाध्यक्ष चुने गए हैं। विशाल भाजपा के दबंग नेता बृजभूषण शरण सिंह के इकलौते दामाद भी हैं।

विशाल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो सहकारिता राजनीति में पूरे दम-खम से उतर गए हैं। दो साल पहले ही वो एनसीसीएफ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उनके दादा तपेश्वर सिंह बिस्कोमान के संस्थापकों में थे और लंबे समय तक इसके अध्यक्ष रहे। तपेश्वर सिंह बिक्रमगंज से 1980 और 1984 में कांग्रेस से लोकसभा चुनाव भी जीते।

बिस्कोमान चुनाव में रिकाउंटिंग से भड़के सुनील सिंह, बोले- चंडीगढ़ मेयर कांड जैसी साजिश

तपेश्वर सिंह के बाद विशाल सिंह के पिता अजित सिंह का इस पर कब्जा रहा। अजित सिंह भी 2004 में बिक्रमगंज से जेडीयू के लोकसभा सांसद बने। 2007 में एक सड़क दुर्घटना में उनके निधन के बाद पत्नी मीना सिंह ने उपचुनाव जीता और फिर परिसीमन के बाद 2009 में आरा से लोकसभा चुनाव जीतीं। 2023 में मीना बेटे विशाल के साथ जेडीयू छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं।

बिस्कोमान चुनाव की वोटिंग पूरी, मतगणना पर सस्पेंस; हाई कोर्ट ने लगाई रोक

बिस्कोमान चुनाव को लेकर लंबे समय से गतिरोध चल रहा था। कई बार इसके चुनाव की डेट भी बदली। आखिरकार जब चुनाव हुआ तो सुनील सिंह झारखंड हाईकोर्ट चले गए जिसने स्टे दे दिया। हाईकोर्ट से मंगलवार को स्टे हटने के बाद चुनाव नतीजे का रास्ता खुल गया था। सुनील सिंह राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं और इस लिहाज से लालू यादव के माननीय साले। सुनील राजद के विधान पार्षद भी हैं और सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के लिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनकी बहाली हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

41 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

12 घंटे ago