समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कई गांवों में बकरी चोरी की बढ़ती घटना से लोगो को रतजग्गा करने को मजबूर बने है। बताया गया है की बीती रात सिमरीगांव से पशु तस्कर वाहन और पशु के साथ धराया, जिसकी जांच पुलिस कर ही रही है।
उसी रात इसापुर सिमरी के बिरजू पासवान की दो बकरी, वार्ड नंबर पांच कमल उदय के एक बकरी, जगपति देवी की एक बकरी को चोर उठा ले गया। वही मलकलीपुर, खनुआ, बंगराहा, बढ़ौना, मऊधनेशपुर उत्तर आदि गांव से दर्जनों बकरियों को चोर गाड़ी से आकर चोरी कर ले जाने की बात ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है।
पशुपालकों ने बताया कि रात में कुछ लोग गांव में घुसते हैं। बकरियों को गाड़ी में भरकर ले जाते हैं। जिसके कारण गांव के लोग पूरी रात जाग कर बकरियों की रखवाली करते रहते है। लगातार हो रही चोरी से गांवों में डर का माहौल हैं।
थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया की इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। गस्ती को तेज किया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…