Samastipur

समस्तीपुर: राजमिस्त्री का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, 8 वर्षों से सोनीपत में करता था काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख भवंदा गांव में शनिवार को एक राजमिस्त्री का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। पूरा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक राजमिस्त्री की पहचान भावंडा वार्ड संख्या-7 निवासी रामेश्वर राम के 65 वर्षीय पुत्र अकलू राम के रूप में किया गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि अकलूराम करीब 8 वर्षों से गांव के ही ठेकेदार नवीन महतो व शंभू दास के साथ सोनीपत में राजमिस्त्री का काम करता था। वहीं सीढ़ी से नीचे गिरने के क्रम में अकलू राम घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में लोगों ने सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।

वहीं ठेकेदार नवीन महतो ने बताया कि अकलू राम सीढ़ी पर चढ़ने के क्रम में चक्कर खाकर गिर गया। गिरते ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। वहीं सोनीपत से एंबुलेंस से शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार सही समय से अकलू राम का समुचित इलाज नहीं करवाया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। इधर सोनीपत से शव घर पहुंचते ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।

तीन बेटी व एक बेटा के सिर से उठ गया पिता का साया, अकलू के कमाई से ही चलता था घर :

अकलू के मौत हो जाने से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, तीन बेटी व एक बेटा के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।उसकी पत्नी गीता देवी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। अकलू राम की तीन बेटी खुशबू, रजनी, निगम व बेटे सत्यम के सिर से पिता का साया उठ गया है। अकेले अकलू राम के कमाई से ही उसके परिवार का भरण पोषण होता था। अकलू के मौत हो जाने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

16 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

51 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago