Samastipur

विभूतिपुर में भूमि विवाद को लेकर निर्माण कार्य रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला, चार जवान जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव में भूमि विवाद को लेकर चल रहे मामले में एसडीओ द्वारा आदेश उपरांत निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस टीम पर एक ओर से हमला कर दिया। बताया जाता है इस घटना में चार पुलिस बल जख्मी हो गए। जख्मी पुलिस बल का सीएचसी विभूतिपुर में उपचार जारी है। चिकित्सक राजेश कुमार ने बताया कि जख्मी एसआई जैनेन्द्र शर्मा, सिपाही रोहित कुमार, ओम प्रकाश सिंह और रामविलास कुमार ने अस्पताल में अपना उपचार करवाया।

थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने पुलिस नेे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि खोकसाहा वार्ड 15 के नथुनी महतो व आनंदी महतो के बीच भूमि विवाद व निर्माण कार्य में वरीय पदाधिकारी के आदेश पर हस्तक्षेप करने गई पुलिस के साथ गलत बर्ताव किया गया।

लोगों के परिजनों का कहना है कि दंपति घर में सोए हुए थे। तभी पुलिस बल दंपति को बाहर निकलने को कहा। नही निकलने पर घर से खींचकर बाहर निकाली और मारपीट करना शुरु कर दिया। बचाव के प्रयास में एक पुलिस कर्मी को नाखुन लग गई। जिससे थोड़ी खून निकली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

2 घंटे ago

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा…

8 घंटे ago

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की…

11 घंटे ago

शहर से सटे दुधपुरा स्थित कबाड़ी दुकान पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा जेल चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान पर रविवार…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब धंधेबाज प्रभात चौधरी व उसके साथी के दोहरे ह’त्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

18 घंटे ago