Samastipur

विभूतिपुर के बेलसंडीतारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा छात्र, अब तक है लापता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बूढ़ी गंडक नदी के बेलसंडीतारा घाट पर स्नान करने गया एक छात्र नदी में डूबकर लापता हो गया है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका है। घटना सोमवार के दोपहर की बताई जाती है। नदी में लापता छात्र की पहचान सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर वार्ड 2 निवासी अनिल कुमार के पुत्र गौरव कुमार (17) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौरव बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ करीब दो बजे में स्नान करने बेलसंडी घाट गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे चला गया और लापता हो गया। गोताखोरों की सहायता से उसे खोजने का प्रयास किया गया पर नहीं मिला। सूचना पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ के साथ वहां पहुंची, और उसकी खोजबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

12 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

17 घंटे ago