Samastipur

विभूतिपुर में पशु आहार गोदाम से 11 सौ लीटर विदेशी शराब बरामद, आर्म्स के साथ शराब धंधेबाज गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- स्थानीय पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के भुसवर गांव स्थित गोलू पशु आहार के गोदाम में छापेमारी कर 11 सौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने पशु आहार विक्रेता पिंकू सिंह को शराब के धंधे में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब धंधेबाज पिंकू सिंह के घर की तलाशी ली, तो एक पिस्टल एवं 8 जिंदा कारतूस और चार मैगजीन बरामद किया गया। इस दौरान एक ट्रक को भी जब्त किया गया। ट्रक पर धंधेबाजों ने पशु आहार के कार्टून से शराब को ढक रखा था। ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने शराब के कार्टून के साथ-साथ पशु आहार व दवा के कार्टून को भी जब्त किया है।

बताया जाता हैं कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब लदी एक ट्रक भुसवर में अनलोड हो रहा है। इसी सूचना पर पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की तो पुलिस के आने की भनक से ही सभी धंधेबाज भाग निकले। जबकि पशु आहार व दवा विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप के बयान पर स्थानीय थाने में उत्पाद अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक दर्जन के करीब शराब धंधे से जुड़े लोगो को आरोपित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago