समस्तीपुर : नगर थाना परिसर स्थित आवासीय परिसर से शुक्रवार को हथकड़ी समेत फरार हुए बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड के आरोपी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी कुख्यात चंदू पासवान के फरार होने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कारवाई करते हुए ओडी पदाधिकारी एसआई पम्मी तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उक्त बदमाश की सुरक्षा में तैनात बीएसएपी हवलदार हरेराम प्रसाद एवं बीएसएपी सिपाही संतोष कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर की है।
बता दें कि चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना के आवासीय परिसर में एक कमरे में दोनों हांथों में हथकड़ी लगाकर बंद रखा गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। लेकिन इस बीच शुक्रवार को दिन-दहाड़े करीब दो बजे के आसपास वह आवासीय परिसर से पेशाब करने के बहाने तैनात जवान को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने के उत्तर तरफ की छोटी गेट से हथकड़ी समेत फरार हो गया था।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…