समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धेनु डीह गांव में रविवार को डेढ़ साल की बच्ची के शरीर पर पंखा गिर पड़ा। पंखा गिरने से जहां वह जख्मी हो गई, इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गांव के अजय यादव की बेटी अमृता कुमारी (18 महीना) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बाद में मामले की जानकारी पर पहुंची सिंधिया थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में मृतक बच्ची के चाचा रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोपहर में उनकी भतीजी घर में सो रही थी। अचानक ही पंखा उसके शरीर पर गिर पड़ा। उसके साथ तार टूट कर भी उसके शरीर पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया । फल स्वरुप वह गंभीर रूप से झुलस गई।
हल्ला होने पर मेन स्विच से लाइन काट कर उसे सिंघिया पीएससी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे सिंघिया थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि शरीर पर पंखा गिरने और करंट लगने से बच्ची की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…