Samastipur

समस्तीपुर: डेढ़ साल की बच्ची के शरीर पर गिरा पंखा, करंट लगने से गई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धेनु डीह गांव में‌ रविवार को डेढ़ साल की बच्ची के शरीर पर पंखा गिर पड़ा। पंखा गिरने से जहां वह जख्मी हो गई, इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गांव के अजय यादव की बेटी अमृता कुमारी (18 महीना) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बाद में मामले की जानकारी पर पहुंची सिंधिया थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में मृतक बच्ची के चाचा रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोपहर में उनकी भतीजी घर में सो रही थी। अचानक ही पंखा उसके शरीर पर गिर पड़ा। उसके साथ तार टूट कर भी उसके शरीर पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया । फल स्वरुप वह गंभीर रूप से झुलस गई।

हल्ला होने पर मेन स्विच से लाइन काट कर उसे सिंघिया पीएससी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे सिंघिया थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि शरीर पर पंखा गिरने और करंट लगने से बच्ची की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago