समस्तीपुर SDPO-1 ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंग, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में क्राइम बैठक आयोजित कर थानाध्यक्षों को कई निर्देश दिए। एसडीपीओ ने थाना में दर्ज मामलों एवं निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कांडों का निपटारा कर फरार वारंटियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बरतने को लेकर निर्देश दिया है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता के साथ शराब तस्करी पर विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने कहा कि थाना आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें। वैशाली जिले के सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे। हाल ही के दिनों जिले में बड़ी लूट की घटना में वैशाली के ही अपराधी शामिल थे।
वहीं विधि व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहेंगे। प्रत्येक दिन अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला शराब तस्करी पर अंकुश लगाए। वहीं बैंक व भीड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों की समीक्षा के साथ समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया।






