Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से 12 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मध निषेध विभाग, सीआईबी व आरपीएफ टीम के संयुक्त कारवाई में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदो गांव के रहने वाले साजन पासवान के रूप में की गई है। बताया गया है कि गिरफ्तार धंधेबाज 12 बोतल विदेशी शराब के साथ कर्मभूमि एक्सप्रेस से पंजाब से समस्तीपुर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कारवाई टीम में सीआईबी टीम की ओर से एएसआई आकाश रंजन कुमार, हेड कांस्टेबल देवशंकर सिंह और कांस्टेबल दीपक कुमार रजक, आरपीएफ पोस्ट की ओर से सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल राधेश्याम कुमार के अलावे मद्य निषेध विभाग की टीम शामिल रही।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago