Samastipur

पटोरी से भागे शिक्षक व छात्रा का शव वैशाली से संदिग्ध हालत में बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी के एक कंप्यूटर शिक्षक तथा छात्रा का शव शनिवार दोपहर वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है। कंप्यूटर शिक्षक की पहचान गंगा ब्रिज थाना हाजीपुर स्थित सहदुल्लापुर नवादा निवासी राम नरेश राम के पुत्र पप्पू कुमार राम (27) के रूप में की गई है। पप्पू कुछ वर्षों से पटोरी के जीबी इंटर स्कूल के समीप कंप्यूटर एकेडमी चलाता था जबकि छात्रा की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के जोड़ी पोखर निवासी सुबोध साह की पुत्री प्रिया कुमारी (21) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया, पप्पू के पटोरी में संचालित कंप्यूटर एकेडमी में कंप्यूटर सीखने जाती थी।

इसी दौरान छात्रा प्रिया एवं कंप्यूटर शिक्षक पप्पू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। तीन दिन पूर्व दोनों पटोरी से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने हाजीपुर में ही शादी कर ली। शादी के बाद पप्पू, प्रिया के साथ अपनी बहन के ससुराल लालगंज चला गया। उसकी बहन ने दोनों को अपने एक परिचित के घर भेज दिया। शनिवार की सुबह जब वे दोनों घर से नहीं निकले तो लोगों ने आवाज दी परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। पाया कि घर के अंदर प्रिया मृत पड़ी हुई थी और पप्पू अचेतावस्था में था।

आनन-फानन में पप्पू को लालगंज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाजीपुर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उसके परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की मौत का मामला काफी संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। अनुमान किया जाता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। वैसे घटना के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। पटोरी के थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भी दोनों के शव मिलने की जानकारी मिली है परंतु पूर्व में किसी भी पक्ष से दोनों के लापता होने संबंधी कोई सूचना पटोरी थाना को नहीं दी गई थी। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago