Samastipur

पटोरी में 9 साल के बच्चे की पोखर में डूबकर मौ’त, पैर फिसलने के कारण हुई घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी में सोमवार की शाम पोखर में डूबकर एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र पासवान के पुत्र नमन कुमार पासवान (9 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है। घटना की सूचना के बाद गांव के लोगों ने शव को पोखर से बाहर निकाला। ग्रामीण पवन पासवान ने बताया कि नमन कुमार गांव के ही कुछ बच्चों के साथ पोखर की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो पोखर में डूब गया।

इसके बाद पास में मौजूद बच्चों ने गांव में सूचना दी, लेकिन जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचते तब तक बच्चे की डूब कर मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बाद बच्चे का शव पोखर से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि पोखर जेसीबी से मिट्टी काटने के कारण काफी गहरा हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

1 घंटा ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

6 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

6 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

11 घंटे ago