समस्तीपुर : एक एनजीओ द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से लाखों रूपये ठगी किये जाने का मामला सामनें आया है। ठगी का रकम 10 लाख रुपये से अधिक बताया गया है। इसको लेकर वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के लोदिपुर लखराज की रहने वाली अनिषा कुमारी ने एसपी अशोक मिश्रा से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बेझा लगुनियाँ से एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में पीड़िता नज बताया कि उसे पहले नौकरी के नाम पर रखा गया, फिर उससे नेटवर्क मार्केटिंग का काम करवाते हुए जिले भर के विभिन्न गांवों में भेजकर पैसा का उगाही कराया गया। लेकिन जब समान देने का समय आया तो ना ही किसी को सामान मिला और ना ही पैसा वापस मिला। पैसा की मांग किए जाने पर उसे जान से मारने का धमकी दी गयी, और अब फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि जिन लोगों ने पैसा दिया था, वह अब घर पर आकर गाली-गलौज और धमकी देते है, जिससे उसके पास आत्महत्या के अलावे कोई रास्ता नहीं बचा है।
इसके बाद सोमवार को पीड़ित युवती ने करीब दो दर्जन महिलाओं को लेकर एसपी से मिल इसकी शिकायत की। इसके बाद एसपी के निर्देशानुसार मुफस्सिल पुलिस उक्त आरोपी युवक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया की उनके क्षेत्र का एक आरोपी है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी दूसरे थाना क्षेत्र के हैं। पीड़ित भी अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वरिय अधिकारी के निर्देशानुसार कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…